कोटा ग्रामीण। चेचट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब सात माह से फरार चल रहे NDPS एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननीत फोगाट निवासी चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 90 किलो डोडा चूरा बरामदगी के मामले में लंबे समय से वांछित था। 12 मार्च को 8-लेन टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
चेचट थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।
