ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा ग्रामीण में 90 किलो डोडा चूरा जब्त, 25 लाख रुपये का मादक पदार्थ पकड़ा

मंडाना थाना पुलिस की कार्रवाई, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा ग्रामीण में 90 किलो डोडा चूरा जब्त, 25 लाख रुपये का मादक पदार्थ पकड़ा
कोटा ग्रामीण में 90 किलो डोडा चूरा जब्त, 25 लाख रुपये का मादक पदार्थ पकड़ा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। कोटा ग्रामीण की मंडाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।

गोपालपुरा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मंडाना थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोपालपुरा टोल प्लाजा के पास संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 90 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मंदसौर से पंजाब ले जा रहे थे डोडा चूरा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह और अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के अमरगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी डोडा चूरा मध्य प्रदेश के मंदसौर से पंजाब ले जा रहे थे।

खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: