ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा ग्रामीण में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 181 मतदान केंद्रों पर 900 से अधिक जवान तैनात

एएसपी राम कल्याण मीणा ने खैराबाद क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा ग्रामीण में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 181 मतदान केंद्रों पर 900 से अधिक जवान तैनात
कोटा ग्रामीण में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 181 मतदान केंद्रों पर 900 से अधिक जवान तैनात
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। खैराबाद एवं चेचट पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोटा ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर है। दोनों पंचायत समितियों के 181 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 900 से अधिक पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है।

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण मीणा ने खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि मतदाता बिना किसी भय या परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: