ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कैथून में एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

अफवाहों से दूर रहने और कानून व आचार संहिता की पालना करने की अपील नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कैथून में एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कैथून में एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

आगामी चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में थाना कैथून क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देना रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने आमजन से कानून एवं आचार संहिता की पालना करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोटा ग्रामीण पुलिस ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: