ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

कोटा ग्रामीण पुलिस | व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिल रहा समाधान

सुनवाई करने मैं खुद थाने जा रहा, चोरी की वारदातों में जांच करेंगे CI-DSP

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा ग्रामीण पुलिस | व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिल रहा समाधान
कोटा ग्रामीण पुलिस | व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिल रहा समाधान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा ग्रामीण का भौगोलिक क्षेत्र काफी लंबा-चौड़ा है, इसलिए यहां पुलिसिंग थानों में बैठकर संभव नहीं है। परिवादी एसपी कार्यालय आता है, तो उसका पूरा दिन और मजदूरी खराब होती है। इस समस्या के समाधान के लिए मैं स्वयं थानों और सर्किलों में जाकर जनसुनवाई कर रहा हूं, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही त्वरित न्याय मिल सके। व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले हर परिवाद की दैनिक प्रोसेसिंग की जाती है। हर कॉलर को रिस्पॉन्ड करने के साथ फॉलो-अप कॉल होता है। आमजन के लिए मददगार बनने के संकल्प के साथ पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं, अपराधियों के खिलाफ हम सख्त रुख अपना रहे हैं।

13 बड़े अपराधियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

अपराधियों का आर्थिक नेटवर्क तोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस वर्ष करीब 13 बड़े अपराधियों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया है और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई के तीन मुख्य आधार हैंपहला, एनडीपीएस तस्कर; दूसरा, हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी; और तीसरा, सामाजिक शांति भंग करने वाले तत्व। इसी क्रम में इटावा में देह व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर वहां पुनः शांति बहाल की गई है।

पेंडेंसी रेट 2.5% पर लाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हमारा संकल्प फास्ट केस डिस्पोजल है, ताकी न्याय जल्द मिले। वर्ष 2025 के अंत तक हमारे जिले की केस पेंडेंसी घटकर महज 2.5 प्रतिशत रह गई थी, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। हमारा पूरा फोकस परिवादों का तुरंत पंजीकरण करने और उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर है। विशेष रूप से महिला एवं एससी/एसटी अत्याचार से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके त्वरित निस्तारण और न्याय पर हमारा विशेष फोकस है।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: