ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए ‘सांस’ अभियान शुरू, 28 फरवरी तक चलेगा

‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ थीम पर होगी गतिविधियां, बच्चों की स्क्रीनिंग के साथ चिकित्सा और स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए ‘सांस’ अभियान शुरू, 28 फरवरी तक चलेगा
पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए ‘सांस’ अभियान शुरू, 28 फरवरी तक चलेगा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। पांच साल तक की उम्र के बच्चों में निमोनिया की रोकथाम और समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘सांस’ अभियान शुरू किया है। विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह अभियान आगामी 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान ‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ थीम पर जिलेभर में विभिन्न जागरूकता और स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राज्य स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इसमें आरसीएचओ, बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में पांच साल तक की उम्र के बच्चों में निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अस्पतालों में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों में निमोनिया की प्रभावी रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सभी बच्चों की होगी निमोनिया स्क्रीनिंग

अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों की निमोनिया के लक्षणों को लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि बीमारी की समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों को निमोनिया स्किल लैब के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आशा और एएनएम को उपलब्ध कराई जाएंगी दवाइयां

डॉ. नागर ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को पर्याप्त मात्रा में अमॉक्सिसिलिन सिरप उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं प्रत्येक एएनएम और सीएचओ के पास इंजेक्शन जेंटामाइसिन और अमॉक्सिसिलिन सिरप की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को ब्लॉक एवं सेक्टर स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की पहचान करने और समय पर उपचार के लिए आवश्यक जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों में निमोनिया से होने वाले गंभीर संक्रमण और उससे जुड़े जोखिम को कम करना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: