ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन

कोटा में 15 और 16 नवंबर को होंगे दो दिवसीय आयोजन, प्रतिमा का अभिषेक, कलश यात्रा और शोभायात्रा निकलेगी; 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का होगा सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। हैहय क्षत्रिय कलाल संस्थान (सभा), कोटा की ओर से भगवान राजराजेश्वर कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव 16 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।

संस्थान के अध्यक्ष विकास मेवाड़ा ने बताया कि पोस्टर विमोचन के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष को आयोजन की जानकारी दी और समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया।

15 नवंबर को प्रतिमा का होगा अभिषेक

जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर, रविवार को शाम 5 बजे नांता चौराहा स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर अभिषेक और माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद आतिशबाजी, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

16 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा और शोभायात्रा

मुख्य जन्मोत्सव समारोह 16 नवंबर को आयोजित होगा। सुबह 9 बजे एसएफएस चौराहा, कंसुआ से कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूनमचंद जी मेवाड़ा के मैरिज हॉल से रवाना होकर इंद्रा नगर, श्रीराम मंदिर, डीसीएम चौराहा, नहर घाट और जैन मंदिर होते हुए डीसीएम सर्किल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

मुख्य आयोजन नहर घाट स्थित जैन मंदिर के पास किया जाएगा। इस दौरान समाज के 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा।

समाज की एकता और परंपराओं का संदेश

संस्थान के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पारेता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करना है। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शों और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजन में मंत्री मनोज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, डायरेक्टर धनपाल माहुर, महावीर पारेता, शिवराज ग्वालेरा, शंकर मालवीय, शांति सुवालका, पवन कलवार, विशाल वर्मा, प्रदीप माहुर, राजीव मेवाड़ा, बाबूलाल पारेता, राजकुमार कलवार, महिला मंडल अध्यक्ष मीना सुवालका तथा युवा मंडल अध्यक्ष लक्की पारेता, जितेंद्र पारेता, राहुल सुवालका और विजय पारेता सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

संस्थान ने समाजबंधुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर जन्मोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: