ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कोटा / लेख विस्तार
कोटा

कोटा: साजीदेहड़ा में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली में करता था नौकरी

किशोरपुरा थाना पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा: साजीदेहड़ा में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली में करता था नौकरी
कोटा: साजीदेहड़ा में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली में करता था नौकरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजीदेहड़ा (बंगाली बस्ती) में देर रात एक 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमित विश्वास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

देर रात घर की रसोई में लगाया फंदा

पुलिस के अनुसार, अमित ने देर रात करीब 3:30 बजे अपने घर की रसोई में साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर किशोरपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

दिल्ली की निजी कंपनी में करता था काम

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि अमित दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और करीब एक महीने पहले ही कोटा आया था पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के पीछे के संभावित कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: