ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

26 जनवरी को होनी थी शादी, सकतपुरा में युवक की मौत

सबहेड: सुबह घर में मृत मिला युवक, परिवार ने कहा- किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
26 जनवरी को होनी थी शादी, सकतपुरा में युवक की मौत
26 जनवरी को होनी थी शादी, सकतपुरा में युवक की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सकतपुरा में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिलाष शर्मा पुत्र महेश शर्मा के रूप में हुई है। परिजन उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभिलाष उनके साथ दुकान पर काम करता था और परिवार को उसकी किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी। शनिवार सुबह वह घर में मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार अभिलाष की 5 अप्रैल को सगाई हुई थी और 26 जनवरी को उसकी शादी तय थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

सूचना पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: