ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में 18 बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

मंडाप गांव से कुंदनपुर के तिलक स्कूल जा रही थी वैन, सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 18 बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप
कोटा में 18 बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। जिले के सांगोद क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई। वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे और वे मंडाप गांव से कुंदनपुर स्थित तिलक स्कूल जा रहे थे। हादसे में 4 से 5 बच्चों को अंदरूनी चोटें आने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैन चालक शराब के नशे में था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभाला।

सांगोद थाना सीआई पवन कुमार मीणा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। वैन मंडाप गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित तिलक स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वैन पलट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे ने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा और चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले वाहन चालकों की स्थिति की जांच और सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करना जरूरी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: