ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा के संजय नगर में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

13 साल पहले हुई थी शादी, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया; विज्ञान नगर थाना पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के संजय नगर में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोटा के संजय नगर में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में शनिवार को एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शोभा राठौर (पत्नी रवि राठौर) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी सामने आई। महिला के फांसी लगाने का पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: