ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सांसद जन सेवा अभियान में उमड़े ग्रामीण, पांच शिविरों में 1588 लाभान्वित

तलाव, बड़ौद, जाखोड़ा, बड़ोदिया कलां और कनवास में लगे जन सेवा शिविर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सांसद जन सेवा अभियान में उमड़े ग्रामीण, पांच शिविरों में 1588 लाभान्वित
सांसद जन सेवा अभियान में उमड़े ग्रामीण, पांच शिविरों में 1588 लाभान्वित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 15 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित सांसद जन सेवा अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जन सेवा शिविर आयोजित किए गए। इटावा के तलाव, ग्राम पंचायत बड़ौद, लाडपुरा की ग्राम पंचायत जाखोड़ा, खैराबाद की बड़ोदिया कलां और सांगोद के कनवास में आयोजित पांच शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविरों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाते हुए कुल 1588 लाभ प्रदान किए गए।

इटावा के तलाव गांव स्थित एमजीजीएस में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत 330 लाभ प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत बड़ौद में 264, जाखोड़ा में 388, बड़ोदिया कलां में 327 और कनवास में 279 लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया।

एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

शिविरों में ग्रामीणों को आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान सम्मान निधि, ई-मित्र, जन आधार तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

सांसद जन सेवा अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और जरूरी सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिल रही हैं।

शिविरों में ग्रामीणों की मौजूदगी और विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों से अभियान के प्रति लोगों की रुचि भी सामने आई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: