ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा: पशुओं को चारा डालते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा: पशुओं को चारा डालते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
कोटा: पशुओं को चारा डालते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। करवर थाना क्षेत्र के सेहन गांव में पशुओं को चारा डालते समय एक विधवा महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला की कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।

करवर थाना के एएसआई कैलाश चंद्र ने गुरुवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सेहन गांव निवासी भरोसी बाई घर पर पशुओं को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान उन्हें काले रंग के जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह मूर्छित हो गईं।

परिजन महिला को उपचार के लिए करवर लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान ड्यूटी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब भरोसी बाई की भी मौत होने से उनके तीन बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है।

सूचना पर पहुंची करवर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: