ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

'सेवा सेतु': पट्टे, पेंशन और एनओसी के निपटारे का चलेगा महाअभियान

16 अक्टूबर तक सभी वार्डों के नागरिकों के लिए एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सुविधा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
'सेवा सेतु': पट्टे, पेंशन और एनओसी के निपटारे का चलेगा महाअभियान
'सेवा सेतु': पट्टे, पेंशन और एनओसी के निपटारे का चलेगा महाअभियान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

नगर निगम कोटा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहर में 16 अक्टूबर तक चलने वाला 'सेवा सेतु अभियान-2026' शुरू हो गया है। निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित होने वाले इन शिविरों में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शहर के सभी 100 वार्डों के नागरिकों के लंबित कार्यों का मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा।

निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के अनुसार, इस महाअभियान में सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, नालियों व सीवर लाइन की मरम्मत और आवारा मवेशियों को पकड़ने का काम प्राथमिकता से होगा। इसके अलावा जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण और 69-ए के तहत पट्टे जारी करने जैसे नगरीय निकायों से जुड़े कार्य तुरंत किए जाएंगे। शिविर स्थल पर ही मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली, पीएम सूर्य घर, अटल पेंशन, पीएम स्वनिधि और जनधन योजनाओं के आवेदन व पंजीयन होंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: