ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सेवा उत्सव में 47 बच्चों को मिली यूनिफॉर्म की जर्सियां, सुरक्षा के गुर भी सिखाए

बाल संस्कार केंद्र में गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, ‘आओ महापुरुषों को जानें’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सेवा उत्सव में 47 बच्चों को मिली यूनिफॉर्म की जर्सियां, सुरक्षा के गुर भी सिखाए
सेवा उत्सव में 47 बच्चों को मिली यूनिफॉर्म की जर्सियां, सुरक्षा के गुर भी सिखाए
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

सर्दी से बचाव के साथ बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सामाजिक संस्थाओं ने पहल की है। कोटा डेवलपमेंट फोरम और नैनानी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवा उत्सव के तहत हाड़ौती नेटवर्क ऑफ पीपल लिविंग विद एचआईवी (एचएनपी) द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में 47 बच्चों को विद्यालय यूनिफॉर्म के अनुरूप जर्सियां वितरित की गईं। इनमें 17 आवासीय बालिकाएं और 30 बालक शामिल रहे। इस दौरान बच्चों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंशुल मेहंदीरत्ता थीं। अध्यक्षता केडीएफ अध्यक्ष एवं नैनानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डीएन नैनानी ने की। पूर्व सिटी कोर्डिनेटर चाइल्डलाइन एवं स्काउट-गाइड विभाग के अमरलाल ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी। उन्होंने आत्मरक्षा के उपायों और आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए बच्चों को सजग और आत्मविश्वासी रहने की सीख दी।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी और ‘आओ महापुरुषों को जानें’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग में नव्या, राधिका, प्रियंका और पारुल तथा बालक वर्ग में रोहित, करण, कार्तिक और केशव को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को जर्सियां और प्रतियोगिता विजेताओं को मिठाई वितरित की गई।

डीएन नैनानी ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के लिए कार्य करना आत्मीय संतोष का अनुभव है। मुख्य अतिथि अंशुल मेहंदीरत्ता ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। बाल कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए एचएनपी के संस्थापक सुरेश जैन और संगीता जैन का शॉल एवं मोती की माला पहनाकर सम्मान किया गया। यह सम्मान डीएन नैनानी, यज्ञदत्त हाड़ा और कंचन ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर अरुण शर्मा, नीता जैन, आशा शर्मा, आदित्य जैन, बीएस वर्मा, दीपक त्यागी, ओबेरॉय, राज ठाकुर, अरुण भार्गव, निर्मला ठाकुर, राजकमल एरन और पुष्परमा माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व केडीएफ अध्यक्ष यज्ञदत्त हाड़ा ने आयोजन में सहयोग दिया। फोरम की सचिव कंचन ठाकुर ने अतिथियों, सहयोगियों और एचएनपी परिवार का आभार जताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: