ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सेवाधाम आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाई दीपावली, राखी गौतम ने बांटी खुशियां

स्वामी विवेकानंद नगर स्थित आश्रम में मिठाई खिलाई, फुलझड़ियां जलाकर साझा की दीपावली की खुशियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सेवाधाम आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाई दीपावली, राखी गौतम ने बांटी खुशियां
सेवाधाम आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाई दीपावली, राखी गौतम ने बांटी खुशियां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 6 नवंबर। दीपावली की खुशियां अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के साथ साझा करने की पहल करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवाधाम आश्रम में वृद्धजनों के बीच त्योहार मनाया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीप प्रज्वलित किए, फुलझड़ियां जलाईं और मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान राखी गौतम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल घरों में दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि उन लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाने का अवसर है, जो अपनों से दूर हैं। बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उनके बीच केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि समय-समय पर पहुंचकर हालचाल जानना चाहिए।

आश्रम के वृद्धजनों ने राखी गौतम को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पार्षद अनुराग गौतम, मनीष भारद्वाज, योगेश विजयवर्गीय, तरुण चतुर्वेदी, मनीष गौतम, हिमांशु राउत, धर्मेंद्र गौतम, सौरभ और गौरव योगी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: