ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

विश्व हिंदू परिषद, प्रताप प्रखंड - बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन उत्सव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विश्व हिंदू परिषद, प्रताप प्रखंड - बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन उत्सव
विश्व हिंदू परिषद, प्रताप प्रखंड - बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन उत्सव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। विजयादशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, प्रताप प्रखंड की ओर से श्याम नगर में शस्त्र पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन कर धर्म, राष्ट्र एवं समाज की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप महानगर मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। शस्त्रों का उपयोग आत्मरक्षा, धर्म रक्षा, देश रक्षा, गो रक्षा एवं नारी सुरक्षा के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शस्त्रों का प्रयोग सदैव कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।

प्रताप प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम के दौरान 51 लोगों को शस्त्र धारण करवाए। साथ ही हनुमान खंड एवं श्याम खंड के कार्यकर्ताओं के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।प्रखंड संपर्क प्रमुख विकास पचवारिया ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर श्याम नगर में प्रतिवर्ष सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में अखाड़े की छोटी बालिकाओं ने सशस्त्र प्रदर्शन किया। महानगर प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव ने बताया कि अष्टमी और विजयदशमी के अवसर पर दुर्गावाहिनी और बजरंगदल द्वारा शस्त्र पूजन किया जाता है। सभी प्रखंडो शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

महानगर मातृशक्ति संयोजिका रानी पारीक और दुर्गा वाहिनी संयोजिका हितिशा ने बताया कि मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का पथ संचलन और कटार दीक्षा का कार्यक्रम दिनांक 1 नवंबर को दोपहर 1 बजे गीता भवन में किया जाएगा। दीक्षा हेतु जो बहने जुड़ना चाहती है वह संपर्क करके जुड़ सकती है।

कार्यक्रम का संचालन विहिप महानगर सत्संग प्रमुख दिलीप ओदित्य ने किया।

कार्यक्रम में बजरंगदल संयोजक नीरज स्वामी सहित प्रताप प्रखंड से जीतू कालरा, जगदीश गुप्ता, अभिषेक जैन, विनोद शर्मा, गोविंद, नरेंद्र यादव, देशराज सिंह, बलराम सिंह सियाराम नागर,ललित चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: