ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में 25.2 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपए नकद जब्त, महिला सहित तीन गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ और 50,070 रुपए बरामद, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 25.2 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपए नकद जब्त, महिला सहित तीन गिरफ्तार
कोटा में 25.2 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपए नकद जब्त, महिला सहित तीन गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25.2 ग्राम स्मैक और 50,070 रुपए नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई सरोवर पार्किंग के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डाबी संगीता बेन, शाहरुख अली और मोमताजूल मलिक के रूप में हुई है। इनमें आरोपी गुजरात के राजकोट, कोटा के नयापुरा और पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों से बरामद स्मैक की खरीद-फरोख्त और मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: