ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

टेबल बदलने के विवाद में चाकूबाजी, अगले दिन हथियार लेकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

कोटा के SOD रेस्टोरेंट का गेट तोड़कर घुसे युवक, बीयर की बोतलें फोड़ीं; सीसीटीवी में कैद वारदात

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
टेबल बदलने के विवाद में चाकूबाजी, अगले दिन हथियार लेकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़
टेबल बदलने के विवाद में चाकूबाजी, अगले दिन हथियार लेकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित SOD रेस्टोरेंट और बीयर

टेबल बदलने के विवाद के बाद SOD रेस्टोरेंट में हमला, गेट तोड़कर की तोड़फोड़

पहले विवाद में कर्मचारी के पैर में लगा चाकू; अगली सुबह साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचने का आरोप

कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित SOD रेस्टोरेंट और बीयर बार में टेबल बदलने को लेकर हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि रात को कर्मचारियों से झगड़े के बाद दो युवक अगली सुबह हथियारबंद साथियों के साथ लौटे और गेट तोड़कर अंदर घुस गए। हमलावरों ने सामान और बीयर की बोतलें फोड़ दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कैथून थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि 16 सितंबर की रात दो युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। कर्मचारियों ने उन्हें दूसरी टेबल पर बैठने को कहा तो बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट और चाकूबाजी हुई। कर्मचारी शिवराज सुमन के पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद मामला शांत हो गया था।

सुबह कार से लौटे, गेट तोड़कर घुसे

आरोप है कि 17 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों युवक चार-पांच साथियों के साथ कार से रेस्टोरेंट पहुंचे। उनके पास तलवार, गंडासा, लोहे के पाइप और लाठियां थीं। इनमें से चार युवकों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रेस्टोरेंट व बीयर बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवराज सुमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: