ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

SOD रेस्टोरेंट में चाकूबाजी और तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

सीट बदलने के विवाद में हुआ था हमला; कैथून पुलिस, डीएसटी और साइबर टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
SOD रेस्टोरेंट में चाकूबाजी और तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
SOD रेस्टोरेंट में चाकूबाजी और तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित SOD बार एंड रेस्टोरेंट में सीट बदलने के विवाद के बाद चाकूबाजी और तोड़फोड़ के मामले में कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विकास नरवाल और दीपक कालिया हैं। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सीट बदलने की बात पर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में सीट बदलने को लेकर युवकों की कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट और चाकूबाजी हुई। हमले में कर्मचारी शिवराज सुमन के पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया था।

शिकायत के मुताबिक, विवाद शांत होने के बाद अगली सुबह युवक अपने साथियों के साथ दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे। आरोप है कि हथियार लेकर आए युवकों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रेस्टोरेंट व बीयर बार में तोड़फोड़ की। इस दौरान सामान और बीयर की बोतलें फोड़ दी गईं। घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी।

तीन टीमों ने मिलकर तलाशे आरोपी

घटना के बाद शिवराज सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई।

कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार, जिला विशेष टीम और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने तकनीकी मदद और जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर विकास नरवाल तथा दीपक कालिया को गिरफ्तार किया।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल दोनों से चाकूबाजी और तोड़फोड़ के घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: