ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रेस्टोरेंट कर्मचारी पर चाकू से हमला और तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथपुरा के एसओडी बार में टेबल बदलने की बात पर हुआ था विवाद; दो विधि से संघर्षरत बालक भी निरुद्ध

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रेस्टोरेंट कर्मचारी पर चाकू से हमला और तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
रेस्टोरेंट कर्मचारी पर चाकू से हमला और तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा ग्रामीण के कैथून थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुरा के एसओडी बार एवं रेस्टोरेंट में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने और अगले दिन तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बबलू उर्फ गबरिया को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। वह पहले से कई मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि घटना 16 सितंबर की रात की है। रेस्टोरेंट में टेबल बदलने की बात पर विवाद हुआ और कर्मचारी शिवराज पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि अगले दिन आरोपी कार से दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे और तलवार व डंडों से तोड़फोड़ की। इस संबंध में कैथून थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में विकास उर्फ विक्की नरवाल और दीपक उर्फ दीपू कालिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बबलू फरारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए पुलिया से कूद गया था और चोटिल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोपियों को रामगंजमंडी में चेन स्नेचिंग, कोटा शहर में मोटरसाइकिल चोरी और लूट के मामलों से भी जुड़ा बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से लूट, वाहन चोरी और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं। फरारी के दौरान की गई अन्य वारदातों के संबंध में उनसे पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: