ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा के सोगरिया गांव में शिव मंदिर के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मंदिर के पास खुले मैदान में माताजी के स्थान के नजदीक दिखाई दिया मगरमच्छ, युवकों ने पुलिस को दी सूचना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के सोगरिया गांव में शिव मंदिर के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा के सोगरिया गांव में शिव मंदिर के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के सोगरिया गांव में देर रात शिव मंदिर के पास करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। मगरमच्छ मंदिर के पास खुले मैदान में बने माताजी के स्थान के नजदीक पहुंच गया था। वहां मौजूद युवकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

वनकर्मी वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में लोगों की हलचल बनी रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: