नागरिक अभिव्यक्ति @ रामगंजमंडी
रामगंजमंडी। खैराबाद और चेचट थाना क्षेत्र में सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मतदान प्रक्रिया के बीच कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी गई, ताकि मतदान प्रक्रिया सुरक्षित माहौल में संपन्न हो और किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
