ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 का होगा पुनर्विकास, चार ट्रेनें सोगरिया होकर चलेंगी

ब्लॉक के दौरान जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर का कोटा में ठहराव नहीं होगा; तारीख और अवधि बाद में तय होगी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 का होगा पुनर्विकास, चार ट्रेनें सोगरिया होकर चलेंगी
कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 का होगा पुनर्विकास, चार ट्रेनें सोगरिया होकर चलेंगी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 का जल्द पुनर्विकास किया जाएगा। काम के दौरान प्लेटफॉर्म ब्लॉक रहेगा और कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव होगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि ब्लॉक की तारीख और अवधि अभी तय नहीं हुई है।

ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 4, 2, 1, 1-ए या उपलब्ध अन्य प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा। चार ट्रेनों को कोटा स्टेशन नहीं लाने की योजना है। जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से सोगरिया होकर चलेंगी।

रेलवे की योजना के अनुसार, इटावा-कोटा, इंदौर-कोटा और बीना-कोटा ट्रेनों की यात्रा कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी। वहीं, कोटा-बीना ट्रेन सोगरिया से रवाना की जाएगी।

रेलवे ने बताया कि यह फिलहाल अग्रिम सूचना है। ब्लॉक की तारीख और अवधि तय होने पर ट्रेनों के संचालन और प्लेटफॉर्म में बदलाव की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले NTES, रेल मदद 139 या स्टेशन की सूचना प्रणाली से ट्रेन और प्लेटफॉर्म की ताजा जानकारी जांच लें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: