ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पत्नी के पीहर में रहने से तनाव में था युवक, विषाक्त सेवन से मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पत्नी के पीहर में रहने से तनाव में था युवक, विषाक्त सेवन से मौत
पत्नी के पीहर में रहने से तनाव में था युवक, विषाक्त सेवन से मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। पत्नी के पिछले आठ महीने से पीहर में रहने और वापस ससुराल नहीं आने से तनाव में चल रहे एक 28 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान तालाब गांव निवासी सूरज मेघवाल के रूप में हुई है। वह एक मार्ट में काम करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

दो साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सूरज मेघवाल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पिछले आठ महीने से उसकी पत्नी पीहर में रह रही थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया था। इसके बाद पत्नी पीहर चली गई और वापस ससुराल नहीं आ रही थी। परिजनों के प्रयासों के बावजूद दोनों के बीच विवाद का समाधान नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इस स्थिति के चलते सूरज तनाव में चल रहा था।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बताया गया कि सूरज ने अपने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल अनंतपुरा थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अधिकारी दिनेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: