ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

तानाजी नगर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत

नया सोगरिया से निकला संचलन, घोष की स्वर लहरियों के बीच गूंजे भारत माता के जयघोष; अनुशासन और एकरूपता ने खींचा लोगों का ध्यान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तानाजी नगर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत
तानाजी नगर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। स्वयंसेवक संघ तानाजी नगर के तत्वावधान में रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकरूप वेशभूषा में अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों के संचलन ने क्षेत्र में आकर्षण पैदा किया। घोष की स्वर लहरियों के बीच भारत माता के जयघोष गूंजते रहे।

पथ संचलन का शुभारंभ नया सोगरिया स्थित चौथ माता मंदिर से हुआ। स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदम से कदम मिलाते हुए गली नंबर 4, बिल्ला गार्डन के समीप, छोटी नहर, महाकाल चौराहा और सोगरिया पेट्रोल पंप मार्ग से गुजरे। विभिन्न मार्गों से होते हुए संचलन वापस चौथ माता मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

संचलन के मार्ग में क्षेत्रवासियों की ओर से जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी संचलन देखने के लिए मार्गों पर मौजूद रहे। स्वयंसेवकों की एकरूप वेशभूषा, अनुशासित कदमताल और घोष की धुन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजन के माध्यम से संगठन, अनुशासन, सामाजिक एकता, राष्ट्रभावना और सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए स्वयंसेवकों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभालीं। समापन पर स्वयंसेवकों ने सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक भावनाओं को मजबूत करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: