ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा की PTI मंदोदरी चौधरी को मिली नई पहचान, रुद्र जाट के नाम से जाना जाएगा

शिक्षा निदेशालय बीकानेर से जारी हुए आदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा की PTI मंदोदरी चौधरी को मिली नई पहचान, रुद्र जाट के नाम से जाना जाएगा
कोटा की PTI मंदोदरी चौधरी को मिली नई पहचान, रुद्र जाट के नाम से जाना जाएगा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

2019 से सरकारी सेवा में हैं, नांता महल स्कूल में है पोस्टिंग

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा के सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के नाम से पहचाने जाएंगे। राज्य सरकार ने उनके महिला से पुरुष के रूप में लिंग परिवर्तन और नाम बदलने के अनुरोध को नियमानुसार मंजूरी दे दी है। इसके बाद शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। आगामी राजकीय आदेशों में उन्हें रुद्र जाट के नाम से संबोधित किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक ललित कुमार के अनुसार, मंदोदरी चौधरी ने नाम और लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। राजस्थान सेवा नियम, 1991 के नियम 8ए के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उन्हें नाम बदलकर रुद्र जाट रखने की अनुमति दी गई है। सेवा अभिलेखों में लिंग को महिला से पुरुष दर्ज करने की प्रक्रिया ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम, 2019 और संबंधित नियमों के प्रावधानों के अनुरूप पूरी करने की शर्त रखी गई है।

रुद्र जाट की पोस्टिंग कोटा के नांता महल स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर है। वे वर्ष 2019 से सरकारी सेवा में हैं और वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। 25 फरवरी 1997 को जन्मे रुद्र को बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। इसी रुचि के चलते उन्होंने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई की और सरकारी शिक्षक बने। उनके साथ खेल प्रतियोगिताओं में ड्यूटी कर चुकीं शिक्षिकाओं के अनुसार, वे पहले से ही पुरुषों जैसा पहनावा रखते थे। लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद उनके शारीरिक स्वरूप में भी बदलाव दिखाई देने लगे हैं। सरकारी अनुमति मिलने के बाद अब विभागीय रिकॉर्ड में उनकी पहचान रुद्र जाट के नाम से दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

नियमों के तहत मिली अनुमति

राज्य सरकार ने रुद्र जाट को राजस्थान सेवा नियम, 1991 के नियम 8ए में दिए गए प्रावधानों के तहत नाम परिवर्तन की अनुमति दी है। सेवा अभिलेखों में लिंग परिवर्तन के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम, 2019 और संबंधित नियमों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, आगे जारी होने वाले सरकारी दस्तावेजों में उन्हें रुद्र जाट के नाम से संबोधित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: