ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

शैक्षिक सम्मेलन में उठेंगे वेतन विसंगति और तबादला नीति के मुद्दे

केशवपुरा में 18 और 19 सितंबर को जुटेंगे शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी होगा मंथन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शैक्षिक सम्मेलन में उठेंगे वेतन विसंगति और तबादला नीति के मुद्दे
शैक्षिक सम्मेलन में उठेंगे वेतन विसंगति और तबादला नीति के मुद्दे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ कोटा का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा-6 में आयोजित होगा। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया कि सम्मेलन में समाज में शिक्षा की भूमिका, उसकी उपयोगिता और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में शिक्षा के योगदान पर विचार-विमर्श होगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े विषयों पर भी शिक्षक अपने सुझाव रखेंगे।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में प्रतियोगी परीक्षाओं में एक पारी में ड्यूटी लगाने, वेतन विसंगतियां दूर करने और तबादला नीति से जुड़े मुद्दे शामिल रहेंगे। संगठन इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा।

जिलाध्यक्ष धनराज नागर और जिला मंत्री बालेन्द्र चौधरी ने शिक्षकों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शिक्षा और शिक्षकों के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: