कोटा, 28 सितंबर। 70वीं जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में टेन X शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। इनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के सभी 15 खिलाड़ियों का आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्गों में अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में अक्षय राज सिंह, रक्षक जादौन, श्रेय नायक, रिद्धि कंवर एवं लक्ष्य प्रताप ने हिस्सा लिया। वहीं अंडर-17 वर्ग में रणंजय, रूपेश नागर, चित्रांगदा एवं ईशिका वर्मा ने प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में आर्या शर्मा, मेनजा शुक्ला, भव्या सोनी, गीतांश मालव, मोलाक्षिका एवं दृष्टि हाड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पदक सूची में योगदान दिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
टेन X शूटिंग अकादमी की निदेशक साधना बुलीवाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और मेहनत के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है। उनके अनुसार, प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने कोटा जिले में सर्वाधिक पदक हासिल किए।
उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
