ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शहीद स्मारक पर तिरंगा दीपक अभियान का समापन, 5100 दीपक बांटकर मनाया दीपोत्सव

तीन रंगों के मिट्टी के दीपक शहीदों को किए समर्पित, जरूरतमंद बच्चों के साथ 12 साल से मना रहे दीपावली

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शहीद स्मारक पर तिरंगा दीपक अभियान का समापन, 5100 दीपक बांटकर मनाया दीपोत्सव
शहीद स्मारक पर तिरंगा दीपक अभियान का समापन, 5100 दीपक बांटकर मनाया दीपोत्सव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 10 नवंबर। दीपावली पर समाजसेवी एवं चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में चलाए गए 15 दिवसीय तिरंगा दीपक अभियान का समापन शहीद स्मारक, अंटाघर पर हुआ। इस दौरान शहीद स्मारक की साफ-सफाई कर भगवा, सफेद और हरे रंग के मिट्टी के दीपक प्रज्वलित किए गए। इन दीपकों को शहीदों के नाम समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अभियान के तहत कुल 5100 मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। दादाबाड़ी, लुहार बस्ती और शिवपुरा की बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। बच्चों को दीपक, मिठाई, चॉकलेट, चिप्स, आतिशबाजी और तीन रंगों के मोम से भरे दीपक भेंट किए गए। आतिशबाजी देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजों के लोगों को भी दीपक वितरित किए गए।

डॉ. सैनी पिछले 12 वर्षों से कुंभकारों की मिट्टी के दीपक बनाने की परंपरागत कला को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाने का प्रयास कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य वंचित वर्गों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने के साथ मिट्टी के दीपकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। अभियान में नरेंद्र नागर, मुकेश मालव, भवानी शंकर सैनी, कैप्टन बीएल सैनी, राकेश सिंह, गौरव तंवर, घनश्याम बागड़ी, विनोद प्रजापति, रामकुमार प्रजापति और तुषार सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: