ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दीपावली उत्सव की तैयारी बैठक में समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने चाइनीज लाइट के बजाय मिट्टी के दीपक अपनाने और पटाखा बाजार में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने का दिया सुझाव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली उत्सव की तैयारी बैठक में समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने चाइनीज लाइट के बजाय मिट्टी के दीपक अपनाने और पटाखा बाजार में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने का दिया सुझाव
दीपावली उत्सव की तैयारी बैठक में समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने चाइनीज लाइट के बजाय मिट्टी के दीपक अपनाने और पटाखा बाजार में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने का दिया सुझाव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। स्थानीय कुंभकारों को आर्थिक संबल देने और स्वदेशी मिट्टी के दीपकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे तिरंगा दीपक अभियान के तहत समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने जिला कलेक्टर को मिट्टी के दीपक भेंट किए। अभियान के माध्यम से लोगों से दीपावली पर चाइनीज लाइट के बजाय स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक खरीदने और उनका उपयोग करने की अपील की जा रही है।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने सुझाव दिया कि दीपावली पर बाजारों और घरों में चाइनीज लाइट के स्थान पर मिट्टी के दीपकों का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए। इससे स्थानीय कुंभकारों को रोजगार और आर्थिक सहायता मिलेगी तथा पारंपरिक मिट्टी के दीपक बनाने की कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने पटाखों के बड़े बाजारों में आग से बचाव के लिए पर्याप्त फायर फिटिंग और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ और ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी को देखते हुए अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं।

तिरंगा दीपक अभियान के जरिए स्थानीय कुम्हारों के घरों में खुशहाली का उजाला पहुंचाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: