नागरिक अभिव्यक्ति | सांगोद (कोटा)। देवलीमांझी थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार और करीब 100 लीटर चोरी का ट्रांसफॉर्मर तेल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, कुराड़ गांव निवासी किसान अब्दुल कय्यूम ने 28 सितंबर को ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए ललित बागड़ी मोग्या और अरविंद मोग्या को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर देवलीमांझी थाना प्रभारी गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपियों को पकड़कर उनके पास से ब्रेजा कार और तेल जब्त किया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।
