ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर
कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार देर रात एक चार मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय ग्राउंड फ्लोर पर लोग खाना खा रहे थे, जबकि पहली मंजिल स्थित पार्टी हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। आग और धुआं दिखाई देते ही रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ग्राहकों, पार्टी में मौजूद लोगों और पूरे स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते लोगों के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया और घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

किचन के एग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट की किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन से हुई। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। एग्जॉस्ट फैन पर चिकनाई और तेल जमा होने के कारण चिंगारी भड़कते ही आग ने तेजी से पकड़ ली।

देखते ही देखते आग किचन से बाहर तक पहुंच गई और चार मंजिला इमारत के अन्य हिस्सों में भी धुआं भर गया। आग बढ़ने पर रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। संचालक और कर्मचारी भी सुरक्षित बाहर आ गए।

रात 10:45 बजे मिली सूचना, पांच दमकल मौके पर पहुंचीं

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 10:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही नगर निगम की पांच दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। दमकल की टीमें करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

अग्निशमन दल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रात 11:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

चार मंजिला बिल्डिंग में भर गया था घना धुआं

आग बुझाने के दौरान पूरी चार मंजिला इमारत में घना धुआं भर गया था। इसके चलते राहत और बचाव कार्य में दमकल कर्मियों को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दमकल टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर लिया।

रेस्टोरेंट की ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग एरिया संचालित होता है, जबकि पहली मंजिल पर पार्टी हॉल बना हुआ है। इसके ऊपर की मंजिलों पर कमरे बने हुए हैं। आग के समय बिल्डिंग में मौजूद लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: