ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आदिवासी समाज सड़कों पर, कोटा में पुतला फूंककर जताया विरोध

मदन राठौड़ की आदिवासी समाज को लेकर कथित टिप्पणी पर नाराजगी; नयापुरा से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आदिवासी समाज सड़कों पर, कोटा में पुतला फूंककर जताया विरोध
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आदिवासी समाज सड़कों पर, कोटा में पुतला फूंककर जताया विरोध
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की आदिवासी समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बुधवार को कोटा में प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने नयापुरा से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मदन राठौड़ का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि समाज की आस्था, परंपराओं और अधिकारों को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के बाद समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

नगर निगम के पूर्व उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर टिप्पणी की थी। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस टिप्पणी में आदिवासी दिवस मनाने को लेकर सवाल उठाए गए और आदिवासी समाज परभेड़चालचलने जैसी टिप्पणी की गई।

पवन मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक समाज को अपने अधिकारों और परंपराओं के संरक्षण का हक दिया है। ऐसे में समाज की आस्था और परंपराओं को लेकर किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए टिप्पणी पर नाराजगी दर्ज कराई और भविष्य में आदिवासी समाज को लेकर इस तरह की बयानबाजी नहीं करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: