ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली पर कोटा की सड़कों पर निकले 8 और 5 फीट लंबे मगरमच्छ, मचा हड़कंप

एक घंटे तक मुंह फाड़कर पूंछ पटकता रहा 80 किलो वजनी मगरमच्छ, आंखों पर कपड़ा डालकर वनकर्मियों ने किया काबू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली पर कोटा की सड़कों पर निकले 8 और 5 फीट लंबे मगरमच्छ, मचा हड़कंप
दीपावली पर कोटा की सड़कों पर निकले 8 और 5 फीट लंबे मगरमच्छ, मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दीपावली के दिन कोटा में दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव में 8 फीट लंबा मगरमच्छ करीब 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ता नजर आया, जबकि कुन्हाड़ी थाने के पास 5 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर घूमता मिला। दोनों घटनाओं की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमों ने अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद एक को सावन भादो डैम और दूसरे को चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

वन विभाग के कर्मचारी मोफत लाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मगरमच्छ धीरे-धीरे गांव की तरफ बढ़ रहा है। करीब 100 घरों की बस्ती होने के कारण ग्रामीणों में चिंता फैल गई और उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वनकर्मियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ बार-बार पूंछ पटक रहा था और मुंह खोलकर आक्रामक हो रहा था। ऐसे में टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी आंखों पर मोटा कपड़ा डाल दिया। इसके बाद उसे नियंत्रित किया जा सका। करीब 80 किलो वजनी इस 8 फीट लंबे मगरमच्छ को 6 से 7 वनकर्मियों ने मिलकर उठाया और वाहन में रखकर सावन भादो डैम में सुरक्षित छोड़ दिया।

दूसरी घटना कुन्हाड़ी इलाके में सामने आई। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कुन्हाड़ी थाने के पास सड़क पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। वह सड़क पर तेजी से थर्मल की तरफ बढ़ रहा था। मगरमच्छ को सड़क पर देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कंट्रोल रूम, वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और चंबल नदी में छोड़ दिया।

दीपावली के दिन आबादी वाले इलाकों और सड़कों पर दो मगरमच्छों की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। राहत की बात यह रही कि वन विभाग की तत्परता से करीब 13 फीट लंबे दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू हो गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: