ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, चार घायल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, चार घायल
उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, चार घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उड़िया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई। हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।

घायल परिवार के सदस्यों ने शनिवार सुबह बताया कि देर रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे एक महिला और तीन युवक घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर दादाबाड़ी थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस हमले के कारणों, आरोपियों की पहचान और पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: