ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा विश्वविद्यालय में पासपोर्ट मोबाइल वैन का तीन दिवसीय शिविर शुरू

संभागीय आयुक्त ने किया शुभारंभ, 30 सितंबर तक मिलेगी सुविधा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा विश्वविद्यालय में पासपोर्ट मोबाइल वैन का तीन दिवसीय शिविर शुरू
कोटा विश्वविद्यालय में पासपोर्ट मोबाइल वैन का तीन दिवसीय शिविर शुरू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा कोटा विश्वविद्यालय परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की मोबाइल वैन का तीन दिवसीय शिविर सोमवार को शुरू हुआ। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, कोटा आईजी हरेंद्र कुमार महावर और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। यह सुविधा 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

कोटा विश्वविद्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र, कोटा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ आसपास के नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं नजदीक उपलब्ध कराना है। मोबाइल वैन में नए पासपोर्ट के आवेदन और पासपोर्ट री-इश्यू की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे आवेदकों को इन कामों के लिए कोटा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

शिविर के पहले दिन कई आवेदकों ने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। कुछ लोगों ने री-इश्यू की प्रक्रिया भी पूरी की। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अगले दो दिन भी मोबाइल वैन परिसर में उपलब्ध रहेगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपॉइंटमेंट लेकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव मुरलीधर प्रतिहार, प्रो. घनश्याम शर्मा, डॉ. चक्रपाणि गौतम, संपदा अधिकारी संजीव दुबे और सहचार्य डॉ. आशीष आसोपा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: