ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दादाबाड़ी के वैष्णो देवी ज्योति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव शुरू, 19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा

ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना, नौ दिन तक नवचंडी पाठ, रामायण पाठ और महाआरती के होंगे आयोजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दादाबाड़ी के वैष्णो देवी ज्योति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव शुरू, 19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा
दादाबाड़ी के वैष्णो देवी ज्योति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव शुरू, 19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दादाबाड़ी स्थित वैष्णो देवी ज्योति मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का रविवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की गई। इसके साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग और आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया है। मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

नवरात्रि के दौरान माता रानी की प्रतिमा का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधक सनमीत सिंह बंटी ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से भेंट की गई नई पोशाकों से माता का श्रृंगार हरप्रीत कौर और प्रभरानी कौर द्वारा किया जा रहा है। मंदिर में दर्शन के साथ श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले रहे हैं।

नौ दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन

मंदिर प्रबंधक सनमीत सिंह बंटी के अनुसार, नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में नौ दिनों तक नवचंडी पाठ और रामायण पाठ के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्रतिदिन रात 8:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

महोत्सव के तहत 13 अक्टूबर को तृतीया और 16 अक्टूबर को षष्ठी के अवसर पर रात 9 बजे माता की चौकी आयोजित की जाएगी। वहीं, 15 अक्टूबर को पंचमी के अवसर पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विशेष महिला सत्संग होगा।

महाअष्टमी पर हवन, कन्या पूजन और 56 भोग

मंदिर में 18 अक्टूबर को महाअष्टमी का पर्व विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजे हवन-पूजन, कन्या पूजन और महाभोग का आयोजन होगा। रात में माता रानी को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। अष्टमी की आरती के बाद माता के विशेष श्रृंगार को भी प्रसाद स्वरूप भक्तों में बांटा जाएगा।

19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा

नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन 19 अक्टूबर को महानवमी के दिन होगा। इस अवसर पर शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन की ओर से नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: