ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान

उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर अभिनंदन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 28 सितंबर। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से नगर निगम कोटा के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद जनसेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कोटा के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं गजानंद सिंघल ने बताया कि सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में उपमहापौर विवेक राजवंशी, क्रांति जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, अर्पित जैन, योगेश विजय एवं मंजू विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

जनसेवा और विकास को प्राथमिकता देने की बात

सम्मान समारोह में उपमहापौर विवेक राजवंशी ने समाज की ओर से मिले सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे समाज और कोटा की जनता के साथ खड़े हैं तथा कोटा के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने समाज से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा सहित प्रमोद अग्रवाल, पीपी गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, भंवरलाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुनीता गोयल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, डॉ. राहुल मित्तल, रामनिवास गर्ग, नीरू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, आरपी गर्ग, आरके गोयल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: