ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में सूने मकान से 3 लाख के जेवर पार, सरिए से टेढ़ी की अलमारी

माता-पिता के घर सोने गया था परिवार, बच्चों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए बदमाश; सुबह पड़ोसियों ने दी ताले टूटने की सूचना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में सूने मकान से 3 लाख के जेवर पार, सरिए से टेढ़ी की अलमारी
कोटा में सूने मकान से 3 लाख के जेवर पार, सरिए से टेढ़ी की अलमारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। शहर में सूने मकानों को निशाना बना रहे चोरों ने विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की विस्तार योजना स्थित विद्यानगर में एक मकान से करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक रात को अपने माता-पिता के घर सोने गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट और अंदर के दरवाजे के ताले तोड़कर मकान में घुसे और अलमारी से बच्चों के आभूषण समेटकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद वारदात का पता चला।

पड़ोसियों के फोन से खुला चोरी का मामला

मकान मालिक मोइनुल हक पुत्र इकबाल जहांगीर ने बताया कि वह रात को अपने मकान पर ताला लगाकर पास ही स्थित माता-पिता के घर सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने फोन कर उनके मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। वह तुरंत घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

सरिए से अलमारी टेढ़ी कर निकाले जेवर

मकान मालिक के अनुसार, चोरों ने सरिए की मदद से अलमारी को टेढ़ा कर उसमें रखे बच्चों के सोने-चांदी के आभूषण निकाल लिए। चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। चोर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घर लौटने पर बिखरा सामान और गायब आभूषण देखकर परिवार को चोरी का पता चला।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

सूचना मिलने पर विज्ञान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: