ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

विज्ञान नगर में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, नौ वार किए; फेफड़े तक पहुंचा चाकू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विज्ञान नगर में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, नौ वार किए; फेफड़े तक पहुंचा चाकू
विज्ञान नगर में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, नौ वार किए; फेफड़े तक पहुंचा चाकू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। अय्यप्पा मंदिर रोड पर बदमाशों ने आजम खान को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार हमलावरों ने उस पर नौ वार किए। एक वार फेफड़े तक पहुंचने की बात सामने आई है।

गंभीर हालत में आजम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि आजम जुमे की नमाज के लिए घर से निकला था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और हमला कर फरार हो गए।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर विज्ञान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगा रही है। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: