ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

RCC छत की शटरिंग करते समय हुआ हादसा, ठेकेदार सुश्रुत अस्पताल लेकर पहुंचा; MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
कोटा में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर छत पर RCC की शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह अचानक नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय बिहारी लाल के रूप में हुई है। वह बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील के पीपल्दा जागीर गांव के निवासी थे और वर्तमान में कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर प्रथम में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, बिहारी लाल RCC ठेकेदार धनराज प्रजापत के साथ मजदूरी करते थे।

शाम 5:30 बजे हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे बिहारी लाल विज्ञान नगर में विनायक कचौरी की दुकान के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। मकान की तीसरी मंजिल पर छत की शटरिंग का काम चल रहा था। शाम करीब 5:30 बजे काम के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

हादसे के बाद ठेकेदार उन्हें तत्काल सुश्रुत अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: