ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

तलवंडी में ढाबे के पास वारदात, विष्णु प्रजापति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती; नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
कोटा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

| कोटा कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में विष्णु प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ-पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। घायल को उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विष्णु प्रजापति के अनुसार, वह तलवंडी इलाके में एक ढाबे के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने चाकू, तलवार, लोहे के पाइप और गंडास से वार किए। हमले में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हो गए।

पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका

दादाबाड़ी थाना अधिकारी बलदेवराम ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, हथियारों को लेकर पीड़ित के बयान और पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में अंतर है। थाना अधिकारी के अनुसार, युवक पर लोहे के पाइप, डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया गया था।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: