ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / राजनीति / लेख विस्तार
राजनीति

खाली हॉस्टल और ठप व्यापार को पटरी पर लाना होगा : राखी गौतम

नागरिक अभिव्यक्ति. शहर के विकास, रोजगार, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, स्थानीय निकाय चुनाव और वर्ष 2030 के विजन को लेकर शहर की राजनीति में अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। इन्हीं मुद्दों पर हम ने भाजपा और कांग्रेस के जिला नेतृत्व से विस्तार से बातचीत की। प्रस्तुत हैं दोनों जिलाध्यक्षों से हुई बातचीत के प्रमुख अंश।

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खाली हॉस्टल और ठप व्यापार को पटरी पर लाना होगा : राखी गौतम
खाली हॉस्टल और ठप व्यापार को पटरी पर लाना होगा : राखी गौतम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

        President, DCC Kota City

Q | कोटा शहर में कांग्रेस खुद को भाजपा के मुकाबले किस मुद्दे पर सबसे मजबूत विपक्ष मानती है?

जवाब - हम हर मुद्दे पर बेहद मजबूत विपक्ष हैं। बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की महंगाई और मेडिकल कॉलेज में हो रही मौतें.. हमने हर मुद्दे को पूरे दमखम से उठाया है।

Q | आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस का संगठन कितना तैयार है और बूथ स्तर पर क्या रणनीति है?

जवाब - हम पूरे तैयार है। हमने हाल ही में मंडल और वार्ड अध्यक्षों की नई कार्यकारिणी घोषित की है। भाजपा चुनाव कराने से घबरा रही है। बहाने बनाकर तारीखें आगे बढ़ा रही है, लेकिन जब भी चुनाव होंगे, पेटियां कांग्रेस के वोटों से भर जाएंगी।

Q | कोटा शहर के संदर्भ में आपकी सबसे बड़ी चिंता और मुद्दे क्या है?

जवाब - कोटा के संदर्भ में मेरी सबसे बड़ी चिंता रोजगार और ठप पड़े व्यापार को लेकर है। हॉस्टल खाली पड़े हैं, छोटे फुटकर व्यापारी और थड़ी वाले परेशान हैं। सरकार को रोजगार देने के लिए उद्योग लगाने चाहिए। अस्पतालों में प्रसूताओं की मौतें और ड्रग माफिया का एक्टिव होना बेहद चिंताजनक है।

Q | जिलाध्यक्ष के रूप में आपकी सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

जवाब - आने वाले निगम, विधानसभा, लोकसभा चुनाव को जीतना बड़ी चुनौती है। विपक्ष में होने के कारण मैं आमजन के काम नहीं करवा पाती, तो मुझे बहुत दुख होता है। मैं चुनाव जीतकर जनता की सेवा करना, उन्हें न्याय दिलाना चाहती हूँ।

Q | आपकी प्रमुख उपलब्धियां और आगे की दो प्राथमिकताएं क्या हैं?

जवाब - तमाम प्रशासनिक बाधाओं और पोस्टर्स हटाए जाने के बावजूद कोटा में राहुल गांधी जी के 'छात्र संवाद' कार्यक्रम का सफल आयोजन। हमारे आगामी प्लान में बूथ स्तर की कार्यकारिणी को ज्यादा सक्रिय करना तथा आगामी चुनावों में पूरी ताकत से उतरना शामिल है।

Q | मेरा कोटा 2030 का विजन क्या है? यदि आपको केवल एक ऐतिहासिक निर्णय लेने का अवसर मिले, तो वह क्या होगा?

जवाब - मैं कोटा में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने का निर्णय लूंगी ताकी कोटा फिर से पनपे, युवाओं को रोजगार मिले और हर परिवार की आजीविका सुरक्षित हो। मेरा विजन कोटा को शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: