ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा में मतदान का बहिष्कार, लोगों ने कहा- “रोड नहीं, नाली नहीं… तो वोट भी नहीं”

स्वराज एंक्लेव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताई नाराजगी, लिखित आश्वासन की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में मतदान का बहिष्कार, लोगों ने कहा- “रोड नहीं, नाली नहीं… तो वोट भी नहीं”
कोटा में मतदान का बहिष्कार, लोगों ने कहा- “रोड नहीं, नाली नहीं… तो वोट भी नहीं”
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव के बीच कोटा के स्वराज एंक्लेव से मतदान बहिष्कार की खबर सामने आई है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर मतदान नहीं करने का फैसला किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क और नालियों की समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

नाराज स्थानीय लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “रोड नहीं, नाली नहीं… तो वोट भी नहीं।” लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लिखित आश्वासन की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत रख चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

लोगों ने मांग की है कि जब तक प्रशासन या संबंधित जिम्मेदार अधिकारी सड़क और नाली की समस्या के समाधान को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे।

प्रशासन ने शुरू की समझाइश

मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अधिकारियों की ओर से स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने और मतदान करने की अपील की जा रही है।

नगर निगम चुनाव के दौरान सामने आए इस मतदान बहिष्कार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की समझाइश के बाद स्थानीय लोग

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: