ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

वार्ड 35 को सुंदर बनाने की पहल, नगर निगम ने कई कॉलोनियों में चलाया सफाई अभियान

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मोती लाल चौधरी के नेतृत्व में निगम टीम ने संभाला मोर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वार्ड 35 को सुंदर बनाने की पहल, नगर निगम ने कई कॉलोनियों में चलाया सफाई अभियान
वार्ड 35 को सुंदर बनाने की पहल, नगर निगम ने कई कॉलोनियों में चलाया सफाई अभियान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

नगर निगम कोटा की ओर से सोमवार को वार्ड 35 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पार्वती पुरम से हुई। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मोती लाल चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश सुमन भी मौके पर मौजूद रहे।

अभियान के तहत आकाश नगर, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सुखधाम, श्रीनाथ रेजीडेंसी और रामसरोवर सहित वार्ड की अन्य कॉलोनियों में सफाई कार्य किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।

पार्षद चंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। वार्ड को शहर का सबसे सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

अभियान के दौरान मंडल प्रतिनिधि सीमा मरोठिया, अनीता सेन, मुकेश सुमन, पुलकित मेघवाल, रवि सुमन, बजरंग सेन और माणक राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: