ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

एक माह से पानी की किल्लत, सोमवार तक सुधार नहीं तो जलदाय विभाग का घेराव

वार्ड 86 के हनुमान नगर में कम दबाव और अनियमित सप्लाई से परेशान लोग; पार्षद अर्पित जैन ने कनिष्ठ अभियंता को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एक माह से पानी की किल्लत, सोमवार तक सुधार नहीं तो जलदाय विभाग का घेराव
एक माह से पानी की किल्लत, सोमवार तक सुधार नहीं तो जलदाय विभाग का घेराव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के दादाबाड़ी स्थित हनुमान नगर में पेयजल संकट से परेशान वार्डवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वार्ड 86 में पिछले करीब एक माह से कई घरों में पानी कम दबाव से पहुंच रहा है, जबकि कुछ गलियों में नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर स्थानीय पार्षद अर्पित जैन ने वार्डवासियों के साथ जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था तत्काल सुचारू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सोमवार तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो विभाग का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वार्ड अध्यक्ष विजय पारेता ने बताया कि क्षेत्र के कई घरों में करीब एक महीने से पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही है। महिलाओं को सुबह से पानी आने का इंतजार करना पड़ता है और दिनभर परेशानी बनी रहती है। उनका कहना है कि समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे वार्डवासियों में नाराजगी है।

पार्षद अर्पित जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान घरों में पानी की जरूरत और बढ़ जाती है। ऐसे समय में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखना जरूरी है। उन्होंने विभाग से समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार करने की मांग की।

जैन ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक वार्ड 86 की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं की गई, तो वार्डवासियों और आमजन के साथ मिलकर जलदाय विभाग का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद होने वाले आंदोलन की जिम्मेदारी विभाग की होगी।

अब क्षेत्रवासियों की नजर जलदाय विभाग की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि तय समयसीमा तक पानी की समस्या का समाधान होता है या लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: