ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, राखी गौतम ने उठाया मुद्दा

कलेक्टर से वार्ता के बाद संबंधित मशीन को कराया सील, तकनीशियन की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, राखी गौतम ने उठाया मुद्दा
वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, राखी गौतम ने उठाया मुद्दा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड क्रमांक 87 में एक भाग संख्या की मशीन में गड़बड़ी की सूचना सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। सूचना मिलते ही शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचीं और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

राखी गौतम ने मौके पर मौजूद कलेक्टर एवं एडीएम से वार्ता कर संबंधित भाग संख्या की मशीन को सील करवाने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर ईसीबी/एडीएम की ओर से उक्त मशीन को सील पैक कर दिया गया।

राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में पूरी पारदर्शिता चाहती है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता के मत का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि संबंधित मशीन को तकनीशियन के आने तक नहीं खोला जाएगा। तकनीकी जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मशीन को सील किए जाने के बाद वार्ड 87 की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब तकनीकी जांच और निर्वाचन अधिकारियों के अगले निर्देश पर टिकी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: