ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

वार्ड 87 में फिर तेज हुआ प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

लक्ष्मी शर्मा के समर्थन में शालिनी गौतम, पुष्पा चौधरी के लिए नारायण बिरला ने मांगे वोट

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वार्ड 87 में फिर तेज हुआ प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
वार्ड 87 में फिर तेज हुआ प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम के वार्ड 87 में पुनर्मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी शर्मा के समर्थन में महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम मैदान में उतरीं। वहीं भाजपा प्रत्याशी पुष्पा चौधरी के पक्ष में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छोटे भाई नारायण बिरला ने घर-घर पहुंचकर वोट मांगे।

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण वार्ड के एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। यहां 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसे लेकर दोनों दलों के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं तक पहुंचकर फिर से समर्थन जुटाने में लगे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी शर्मा ने शालिनी गौतम के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। दोनों ने मतदाताओं से मतदान में भाग लेने और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा चौधरी के समर्थन में नारायण बिरला ने लोगों से मुलाकात की और भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने वार्ड में भाजपा की जीत का विश्वास जताया। पुनर्मतदान से पहले दोनों दल अपने पक्ष के मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: