ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

वार्ड 87 में फिर तेज हुआ चुनावी प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

ईवीएम में खराबी के कारण 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान; लक्ष्मी शर्मा के लिए शालिनी तो पुष्पा चौधरी के लिए नारायण बिरला ने संभाला मोर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वार्ड 87 में फिर तेज हुआ चुनावी प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
वार्ड 87 में फिर तेज हुआ चुनावी प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

​कोटा। नगर निगम और निकाय चुनाव के तहत कोटा जिले के चार मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह फैसला लिया है।

​मतदान प्रक्रिया नगर निगम कोटा के वार्ड 11 (बूथ 576), वार्ड 87 (बूथ 99), वार्ड 44 (बूथ 448) और नगर पालिका सुकेत के वार्ड 4 (बूथ 5) पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी।

​पुनर्मतदान की घोषणा होते ही वार्ड 87 में सियासी पारा चढ़ गया है। दोनों ही प्रमुख दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी शर्मा के समर्थन में महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क किया और पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

​दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा चौधरी के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाई नारायण बिरला मैदान में उतरे। उन्होंने वार्ड के घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा की जीत का दावा करते हुए समर्थन मांगा। 16 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले दोनों दल अपने-अपने मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति में जुटे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: